फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जिले में हो ‘कुटीर उद्योग नगर’ 0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाराणसी व्यापार मंडल, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संयोजन में रविवार को रामकटोरा में विराट व्यापारिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कुटीर उद्योगों के विकास के लिए प्रदेश के हर जिले में ‘कुटीर उद्योग नगर’ बसाने की जोरदार आवाज उठी। व्यापारियों और उद्यमियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से अविलंब कदम उठाने का अनुरोध किया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी रहे। उन्होंने आश्वासन दिया कि आप लोगों की बातों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर निदान कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि बड़े उद्योगों की भांति कुटीर उद्योगों के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में कुटीर औद्योगिक नगर बनाया जाना जरूरी है। इसका कारण कुटीर उद्योगों से प्रदेश को बड़ा राजस्व प्राप्त होता है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग की। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के डिवीजनल चेयरमैन आरके चौधरी ने कहा कि विभिन्न विभागों की भांति व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं का एक छत के नीचे समाधान हो सके इसके लिए व्यापारिक आयोग का गठन किया जाना चाहिए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ व्यापारियों और उद्यमियों के लिए पेंशन योजना लागू किया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल आदि संगठनों का सहयोग रहा। इस दौरान एक पत्रक भी सौंपा गया। सम्मेलन को बदरुद्दीन अहमद, प्रमोद अग्रहरि, राजेश भाटिया, शेषपाल गर्ग, संजय केसरी, अजय केसरी, संजय जायसवाल, रविप्रकाश जायसवाल, विश्वनाथ दुबे, कविंद्र जायसवाल, नरेंद्र सोनी, कपूर चंद्र, रमेश, सुशील, रमेश, आनंद, अरविंद, डॉ. रितु ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें