फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कंद माता के दर्शन को लगी कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:। शक्ति की आराधना के पर्व वासंतिक नवरात्र के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को देवी मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार पूरे दिन गूंजते रहे। घरों में दुर्गा सप्तशती के पाठ हुए और आरती-शृंगा कर मां को श्रद्धा अर्पित की गई। मंदिरों में देर रात तक दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

नवरात्र के पांचवें दिन मां भगवती के स्कंदमाता स्वरूप की उपासना की गई। घर-घर इनके आवाहन से जुड़े वैदिक मंत्रोच्चार वातावरण को देवीभक्ति में लीन करते रहे। ज्ञानपुर नगर के कागभुसुंडी धाम में स्थित देवी प्रतिमा के समक्ष बृहस्पतिवार को महिलाओं ने पूरे दिन भजन-कीर्तन किया। महोिला मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पचरा और देवी गीत गूंजते रहे। इस दौरान मां के जयकारे भी लगे। इसी तरह हरिहरनाथ धाम स्थित दुर्गा और काली मंदिरों में पूरे दिन दर्शन-पूजन के लिए भीड़ लगी रही। लोग भोर से ही मां के दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। ज्ञानपुर नगर से लगे घोपइला देवी धाम में नवरात्र में रौनक बढ़ गई है। दिन रात हवन-पूजन औ र वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह देवीमय है। यहां भी महिलाओं ने पूरे दिन मंगल गाए। सीतामढ़ी स्थित सीता समाहित स्थल पर नवरात्र में प्रतिदिन भीड़ उमड़ रही है। जगत जननी माता सीता के दर्शन-पूजन के लिए वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को सैकड़ों की संख्या में देवीभक्त मां के स्कंदमाता स्वरूप की उपासना के लिए पहुंचे थे। घरों में कलश स्थापना के साथ शुरू हुई नवरात्र पूजा धूमधाम से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें