फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही के खिलाड़ी को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के थाई बॉक्सिंग खिलाड़ी आदर्श तिवारी को स्कैप्ड इंडिया राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें संस्था की ओर से बिहार के लखीसराय में 12 मई को प्रदान किया जाएगा। इससे खिलाड़ी के घर-परिवार और शुभेच्छुओं में खुशी है।
विज्ञापन

जिले के डीघ क्षेत्र के गोलखरा गांव निवासी स्व. डॉ. संतोष तिवारी का पुत्र आदर्श थाई बॉक्सिंग में तेजी से मुकाम बना रहा है। कई राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में जीत का पंच लगाकर मेडल अपने नाम कर चुके आदर्श को उसके प्रदर्शन के चलते संस्था स्कैप्ड इंडिया प्राइवेट लि. ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए चुना है। आदर्श को यह पुरस्कार बिहार के लखीसराय इनडोर स्टेडियम में आगामी 12 मई को दिया जाएगा। इससे आदर्श के घर-परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें