वाराणसी। पोलियो निवारण, टीबी रोग नियंत्रण के बाद अब कुष्ठ रोग निवारण की दिशा में पहल चल रही है। इसके तहत नीदरलैंड से आई चार सदस्यीय टीम ने जहां अधिकारियों संग बैठकर सुविधाओं जायजा लिया। उधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव का दौरा कर यहां कुष्ठ रोगियों के इलाज के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ समीक्षा की।
जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. राहुल सिंह के निर्देशन में पहुंची टीम ने इस दौरान केंद्र पर मौजूद कुष्ठ रोगियों से भी बातचीत की। साथ ही विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ इस दिशा में साथ मिलकर काम करने से जुड़े बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की। बनारस के बाद टीम के सदस्य चंदौली के साहबगंज भी गए जहां कुष्ठ रोगियों के इलाज की व्यवस्थाओं में और सुधार की बात कही। बता दें कि प्रदेश में फतेहपुर और चंदौली दो ऐसे जिले हैं, जहां मानक से अधिक कुष्ठ रोगी हैं, जिनका बेहतर इलाज करने को लेकर विभाग रणनीति तैयार करने में लगा है। इसके साथ ही टीम वापस नीरदलैंड चली गई। इस दौरान डॉ. एसएन सिंह, अलाउद्दीन अहमद सहित कई लोग मौजूद रहे।