फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लाई सीएम की सख्ती, टूटी परिवहन विभाग की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। परिवहन विभाग के कामकाज पर मुख्यमंत्री की नाराजगी रंग ला रही है। अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन वीके सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने शनिवार को बड़ागांव, कपसेठी, कछवां रोड, रामनगर में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 41 ट्रक का चालान और 13 को सीज किया गया।
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों के बारे में जानकारी के लिए टीम दिन में डाफी टोल प्लाजा पहुंची। 11 और 12 जनवरी का ब्यौरा पता करने पर जानकारी हुई कि इन दो दिनों के दौरान करीब 1678 ओवरलोड ट्रक यहां से गुजरे हैं। अपर परिवहन आयुक्त ने छह एआरटीओ को सूची बनाकर इन 1678 ओवरलोड ट्रकों का ई चालान करने का निर्देश दिया है।
उप परिवहन आयुक्त डीके त्रिपाठी ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। अब डाफी टोल प्लाजा से रिकार्ड लेकर ओवरलोड वाहनों का ई चालान किया जाएगा। एक महीने में तीन बार चालान होने पर चालक का डीएल और वाहन का परमिट रद्द कर दिया जाएगा। ट्रक को भी सीज करने का आदेश दिया जाएगा। देर शाम वाराणसी की टीम को कार्रवाई के लिए सोनभद्र भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते पांच जनवरी को समीक्षा बैठक में परिवहन विभाग के अफसरों पर नाराजगी जताई थी। कार्रवाई के लिए भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद आरएस यादव का उदाहरण दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें