फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 वर्ष बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा जालसाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। पुलिस को चकमा देकर 12 वर्ष से फरार चल रहे जालसाज मो. इस्लाम को मंगलवार को गोधना मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो चुका था। वह बार-बार ठिकाना बदल रहा था, जिसके चलते पुलिस उसे पकड़ने में असफल हो जाती थी। उसके खिलाफ 2003 में नकली बीड़ी कंपनी चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

ऊंज पुलिस को सूचना मिली कि फरार जालसाज गोधना मोड़ पर आने वाला है। इस सूचना के आधार पर दोपहर 12 बजे थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ गोधना मोड़ पहुंच गए। कुछ देर बाद वहां पहुंचे आरोपी मो. इस्लाम पुत्र अब्दुल खालिक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 2003 में ऊंज थाने में एक प्रतिष्ठित बीड़ी कंपनी के नाम पर नकली कंपनी चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी न होने और कोर्ट ने हाजिर न होने पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया था। सीओ ज्ञानपुर रामकरन ने बताया कि अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार ठिकाना बदल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें