फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल राज्य बने, तभी होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग को लेकर मंगलवार को पूर्वांचल क्रांति दल के सदस्यों ने औराई तहसील पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर धरने को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसखा हित्रपाठी ने कहा कि छोटे राज्य बनने से वहां का विकास बेहतर ढंग से होता है। पूर्वांचल राज्य का गठन हुए बिना ही पूर्वांचल की स्थिति बेहतर नहीं हो सकती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक दक्षता और विकास के लिए छोटे- छोटे राज्यों का गठन होना जरूरी है। आजादी के छह दशक के बाद बड़े राज्यों के मुकाबले छोटे राज्यों का विकास अधिक हुआ है। देश के कई प्रांतों में छोटे राज्य बने, लेकिन पूर्वांचल को अब तक अलग नहीं किया गया। पूर्वांचल प्रदेश बनने से जहां नौजवानों, किसानों का भला होगा, वहीं विकास गति पकड़ेगा। सरकारों के लचर व्यवस्था से आज किसान अपनी उपज का पूरा मूल्य नहीं पा रहा है और नौजवान बेरोजगार होकर दर- दर की ठोकर खा रहा है। कहा कि पूर्वांचल राज्य बने और काशी उसकी राजधानी बनाई जाए। अंत में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इस मौके पर संतोष पांडे, हरीशंकर पांडेय, सुरेश पटेल, रामलोलारख मिश्र, अमरजीत यादव, राजेश्वर दूबे, गामा पटेल, पारसनाथ सिंह, हरीराम पांडेय मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता रामराज चौहान और संचालन चंद्रमणि तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें