फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ट्रक की टक्कर से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद (वाराणसी)। एनएच-दो पर भीखीपुर में शनिवार को मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सरोजा देवी (22) की मौत हो गई। हादसे में सरोजा के पति जितेंद्र विश्वकर्मा (26) को मामूली चोटें आईं जबकि उनके दो बच्चे अमृता (3) और मृणाल (2) बाल-बाल बच गए। हादसे में मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने भीखीपुर में इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। लगभग आधे घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन

मिर्जापुर के कछवां थाना के कोहडि़या (जमुआ) निवासी जितेंद्र बाइक से पत्नी सरोजा और दो बच्चों के साथ औराई के महाराजगंज स्थित बहन की ससुराल उसकी सास को देखने जा रहा था। एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से आ रहे टाटा 407 मिनी ट्रक ने जितेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से सरोजा छिटक कर सड़क पर जा गिरी। इसके साथ ही सरोजा को कुचलते हुए मिनी ट्रक आगे बढ़ गया। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक तेजी से इलाहाबाद की ओर भाग निकला।
हादसे के सूचना पाकर पहुंचे परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवारीजनों ने बताया कि सरोजा का सबसे बड़ा बेटा पांच साल का है और वह घर पर ही था। परिवारीजनों को सबसे ज्यादा चिंता इसी बात की थी तीन मासूम बच्चों की गुजर-बसर अब किसके सहारे होगी। मुंबई में रहकर वेल्डिंग का काम करने वाला जितेंद्र एक माह पहले ही घर आया था और अब उसे वापस लौटना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें