फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्म फ्रंट के बाद अब पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कई दिनों से वार्म फ्रंट के बाद अब मौसम ने करवट लिया है। वृहस्पतिवार से पछुआ हवाओं के चलने से ठंड बढ़ गई है। दिन में तेज हवा चलने से धूप का असर भी कम रहा। दो से तीन दिन में ठंड के साथ गलन और कोहरा भी अपना असर दिखाएगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम आर्द्रता 91 और न्यूनतम 49 फीसदी रिकार्ड की गई। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार वार्म फ्रंट के बाद उत्तरी राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा, पंजाब और जम्मू से आ रही हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि पछुआ हवा चलने से मौसम शुष्क रहेगा लेकिन मैदानी इलाकों में दो दिन बाद कोहरा पड़ने के आसार हैं। जैसे-जैसे हवा तेज होगी वार्म फ्रंट हटेगा और इसके बाद पूर्वांचल में कोल्ड फ्रंट अपना असर दिखाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें