फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक की टक्कर में पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के मनियारीपुर गांव स्थित पुलिया के पास मंगलवार को तेज गति से आ रही मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार किसान लालजी पटेल (55) और उनका बेटा उमेश पटेल (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारीजन दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही लालजी की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मनियारीपुर गांव में सत्तनपुर-खरगूपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। परिवारीजन मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। लगभग एक घंटे के बाद पुलिस गुस्साए लोगों को समझाने में सफल हुई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

मनियारीपुर गांव निवासी लालजी पटेल अपने बेटे उमेश के साथ साइकिल से गेहूं बीज और यूरिया लेने हाथी बाजार गए थे। वापसी के दौरान घर से लगभग कुछ दूर स्थित पुलिया पर पिता-पुत्र पहुंचे थे कि सामने से आ रही मैजिक दोनों को जोरदार टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मैजिक छोड़कर चालक और खलासी भाग निकले। ग्रामीणों का आरोप था कि मैजिक को चालक की बजाय खलासी चला रहा था। इसी वजह से हादसा हुआ। ग्रामीण दोनों को मौके पर लाकर गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाए हुए थे। सूचना पाकर पहुंची जंसा पुलिस ने मैजिक को कब्जे में लेते हुए दोनों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें