फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत टला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का 35वां दीक्षांत समारोह टल गया है। विश्वविद्यालय में पिछले 14 दिन से चल रहे आंदोलन को देखते हुए समारोह की तिथि आगे बढ़ाने के लिए कुलपति ने राजभवन को पत्र लिख दिया है। अब दीक्षांत समारोह प्रधानमंत्री की मौजूदगी में अगले माह कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

संस्कृत विश्वविद्यालय में 27 अक्तूबर को होने वाला दीक्षांत समारोह आंदोलन की भेंट चढ़ गया। विश्वविद्यालय में सात अक्तूबर से आंदोलन चल रहा है। अध्यापक नियुक्ति प्रक्रिया, कर्मचारी सातवें वेतन आयोग के अनुरूप वेतन व एरियर और छात्र छात्रावास की समस्या को लेकर धरना दे रहे हैं। आंदोलन के कारण दीक्षांत समारोह के लिए अधिसूचना तक नहीं जारी हो सकी है जबकि नियमानुसार समारोह के 21 दिन पहले अधिसूचना जारी हो जानी चाहिए। मुख्य अतिथि के नाम पर भी अभी सहमति नहीं बन सकी है। ऐसे हालात में कुलपति ने दीक्षांत समारोह स्थगित करने के लिए कुलाधिपति से अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें