आराजीलाइन। क्षेत्र पंचायत के कुछ सदस्य और ग्राम प्रधान ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं। इस बीच इसकी भनक मिलते ही प्रमुख व उनके समर्थक भी लामबंद होने लगे हैं। दशहर से अंदरखाने में चल रहा यह मामला शुक्रवार को सतह पर आ गया, जब कुछ असंतुष्ट क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र पटेल के आवास पर पहुंचकर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही। यहां जुटे क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान आराजीलाइन की पूर्व प्रमुख शकुंतला देवी के पक्ष में दिखे।
हालांकि अभी अविश्वास प्रस्ताव लिखित रूप में नहीं आया है। न ही किसी को पत्र प्रेषित किया गया है पर अविश्वास प्रस्ताव के कागजात पर हस्ताक्षर कराने का अभियान शुरू हो गया है।
कुछ लोग उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का भ्रम फैला रहे हैं। सारे क्षेत्र पंचायत सदस्य उनके साथ हैं। कहा कि जिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शिकायत है उनके लिए सदन खुला है। क्षेत्र पंचायत की बैठक में वे अपना पक्ष रख सकते हैं।
- नगीना पटेल, ब्लाक प्रमुख