फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से जनजीवन दूसरे दिन भी बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डुबकिया स्थित 400/220/132 केवी उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के लिए नया ट्रांसफार्मर शनिवार को लगा तो दिया गया लेकिन इसे सिंक्रोनाइज करने में अभी 15 दिन लगेंगे। ट्रांसफारर्मर के क्षमता विस्तार के लिए इस दिन भी 8:30 घंटे की कटौती से बिजली-पानी का संकट बना रहा। शाम 5:20 बजे आपूर्ति बहाल हुई लेकिन लोड संभल नहीं पा रहा था। इससे उद्योगों के अलावा रोजमर्रा के काम प्रभावित रहे। साड़ी कारखानों में प्रिटिंग और रंगाई का काम बाधित रहा। पावरलूम भी नहीं चल सके। रात 10 बजे के बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी। अधीक्षण अभियंता इमादुद्दीन खान ने बताया कि काम पूरा कर लिया गया है। इस क्षमता वृद्धि के बाद जिले में ओवरलोडिंग की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

डुबकिया में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के चलते शनिवार को दूसरे दिन भी साढ़े आठ घंटे की बिजली कटौती से लोग झेल गए। बिजली न होने से पानी के लिए लोग तरस गए। हैंडपंपों के अलावा निजी बोरिंग के सहारे लोगों ने पानी का इंतजाम किया। इस दिन भी रेलवे, मोबाइल, इंटरनेट समेत जरूरी सेवाओं को सुचारु रखने के लिए गजोखर, साहूपुरी व मऊ से इमरजेंसी आपूर्ति की गई। डुबकिया स्थित पारेषण इकाई में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि तो हो गई लेकिन इसे चार्ज होने में अभी पखवारे भर का समय लगेगा। शाम को आपूर्ति बहाल होने के बाद अचानक लोड बढ़ने से सिगरा, गोदौलिया, सोनारपुरा, अर्दली बाजार के अलावा मंडुवाडीह, चांदपुर समेत कई मोहल्लों में ब्रेक डाउन हो गया। लोड न संभल पाने की वजह से बार-बार बिजली आती-जाती रही।
दूसरे दिन भी बिजली कटौती ने रुलाया
पिंडरा। क्षेत्र में घोषित बिजली कटौती से दूसरे दिन शनिवार को भी लोग परेशान रहे। बिजली न होने से लोग पानी के लिए भी तरस गए। शाम पांच बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। गजोखर ,पिंडरा, सिंधोरा, तरसरा, नेवादा विद्युत उपकेंद्रों से कटौती की गई। कटौती से क्षेत्र में स्थापित उद्योग-धंधे बंद रहे। वहीं पिंडरा तहसील व उक्त उपकेंद्रों से संबद्ध 375 गांवों के लोग कटौती से परेशान रहे। क्षेत्र के पेयजल नलकूप पिंडरा, थानारामपुर, करखियाव, सिंधोरा, मंगारी में विद्युत कटौती के चलते जलापूर्ति ठप रही। सिंचाई नलकूप भी बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें