फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ पिंडरा और चार दरोगा के खिलाफ परिवाद दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पीड़ित को ही मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के चौबेपुर थाने के मामले में सीओ पिंडरा अभिनव यादव और चोलापुर थानाध्यक्ष रहे कुलदीप चौबे, एसआई राजेश यादव व श्रीराम यादव सहित चार दरोगा के खिलाफ सीजेएम अभय श्रीवास्तव की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है। मामले को लेकर न्यायालय में गुहार लगाने वाली सुनीता का बयान दर्ज करने के लिए 26 सितंबर की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन

चौबेपुर की चुमकुनी गांव की सुनीता का आरोप है कि बीते दो जुलाई को उसके पति आशीष पर गंभीर हमला किया गया था। इस मामले में विपक्षियों की साजिश में शामिल पुलिसकर्मियों ने फर्जी केस लादकर आशीष को जेल भेज दिया। इसके साथ ही सुनीता से थाने में अभद्रता की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें