फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदीना से हाजियों की वापसी कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। मक्का मदीना में मुकद्दस हज सलामती के साथ पूरा हो गया। अब हाजियों की वापसी का सिलसिला सात सितंबर से शुरू हो जाएगा। गुरुवार को दो फ्लाइट्स से तीन सौ हाजियों का पहला जत्था अपने वतन लौटेगा। इसे लेकर मंगलवार को डीएम योगेश्वर राम मिश्र और एसएसपी आरके भारद्वाज ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने आगमन हाल, एयरो ब्रिज कस्टम हाल और पार्किंग क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पूर्वांचल हज सेवा समिति के सदस्यों के साथ एयरपोर्ट पर ही बैठक भी की। तय किया गया कि हाजियों के आगमन के मद्देनजर एयरपोर्ट से 300 से अधिक टिकट नहीं बेचा जाएगा ताकि टर्मिनल पर भीड़ न हो। हाजियों और उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सिविल पुलिस भी रहेगी। डीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया कि एयरपोर्ट पर चिकित्सकों की टीम एंबुलेंस के साथ हर समय मुस्तैद रहे। इस बार 33 फ्लाइट्स से पूर्वांचल के 16 जिलों के 5072 जाइरीन हज पर गए हैं। दस सितंबर को चार फ्लाइट्स और 12 सितंबर को तीन फ्लाइट्स से हाजी आएंगे जबकि सात से 21 सितंबर तक बाकी दिनों में वापसी की दो-दो फ्लाइट्स आएंगी। बैठक में सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट एसके झा, एडीएम सिटी, एयर इंडिया के आतिफ इदरीस, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव, वाराणसी इंबार्केशन के इंचार्ज डॉ. इफ्तिखार जावेद, डॉ. अकबर अली, अदनान खां, तारिक हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें