फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय बंद कर धरने पर बैठे शिक्षामित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। समायोजन रद्द होने से नाराज शिक्षामित्रों का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। सुबह सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय पहुंचे। नारेबाजी करते हुए शिक्षामित्रों ने कार्यालय बंद करा कर दिन भर धरना प्रदर्शन करते रहे। इसके चलते कार्यालय में दूसरे दिन भी कामकाज बाधित रहा। बाद में शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक पद पर हुए समायोजन को सुप्रीम कोर्ट से निरस्त होने पर प्रदेश भर के शिक्षामित्र सड़कों पर हैं। वाराणसी में भी तीन दिन से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। पहले दिन प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय के बाहर तो दूसरे दिन बीएसए कार्यालय पर शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया था। तीसरे दिन शनिवार को भी तीन सौ से ज्यादा शिक्षामित्र बेसिक शिक्षा अधिकारी पहुंच गए। यहां शिक्षामित्रों ने मुख्य द्वार को बंद कर दिया और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। शाम चार बजे तक धरना प्रदर्शन चलता रहा। इस बीच उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कमिश्नर को सौंपा। मांग रखी कि अनुसूची नौ के तहत कानून बनाकर शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर बहाल किया जाए। शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर बनाए रखने के लिए तत्काल अध्यादेश बनाया जाए। विकल्प के तौर पर सभी शिक्षामित्र को सहायक अध्यापक के समकक्ष वेतन पर शिक्षा सहायक पद पर समायोजित किया जाए। विरोध के क्रम में रविवार को शाम छह बजे जगतगंज से लहुराबीर तक कैंडल मार्च निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें