फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में तीन परिवारों के दस लोगों समेत 16 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

Thu, 25 Jun 2020 11:34 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एक शख्स के स्वैब का नमूना एकत्र करती महिला स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के चोलापुर के दानगंज  निवासी 52 वर्षीय एक मरीज की देर रात गुरुवार को कोरोना से मौत हो गई। तीन परिवारों के 10 लोगों समेत 18 अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। इसमे एक आठ माह की बच्ची, एक सेल्स टैक्स विभाग में कार्यरत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एक डॉक्टर, एक स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। जिले में कोरोना से 14 वी मौत हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को गुरुवार को दिन में जहां बीएचयू से 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी, वहीं देर रात मिली 3 सैंपल की रिपोर्ट में एक मरीज की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो अन्य लोग भी संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि चोलापुर के दानगंज से 52 वर्षीय जिस मरीज की मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद 23 जून को  परिजनों ने बीएचयू में भर्ती कराया गया था। गुरुवार की दोपहर में उनकी मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, दानगंज संवाददाता के अनुसार जिस मरीज की मौत गुरुवार को हुई है, एक दिन पहले ही इनकी माता की भी मौत हुई थी,जो पहले से बीमार चल रही थीं।
विज्ञापन

 

कोरोना से मौत के बाद अंतिम संस्कार करते सरकारी कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
राजघाट के घसियारी टोला निवासी 48 वर्षीय मरीज और आदमपुर के कज्जाकपुरा निवासी 34 वर्षीय मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बताया कि तीन परिवारों के दस लोगों में एक परिवार से पांच, दूसरे से दो, तीसरे से तीन जबकि एक डॉक्टर, एक स्वास्थ्य कर्मी और सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट के कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

गुरुवार को 283 सैंपल की रिपोर्ट मिली। इसमें अर्दली बाजार के मधु कुंज निवासी 40 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी और सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट में कार्यरत भेलूपुर के खोजवा निवासी 56 वर्षीय कर्मचारी और एक निजी चिकित्सालय में 39 वर्षीय डॉक्टर के साथ ही आदमपुर के जुगुल टोला निवासी 47 वर्षीय स्वर्ण व्यवसायी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

हुकूलगंज की रिजवी गली से संक्रमित मरीज के घर की 8 माह की बच्ची और 30 वर्षीय युवक के साथ ही बांसफाटक में पूर्व में पॉजिटिव आए एक मरीज के परिवार के 5 सदस्यों में 7 वर्षीय बच्ची, 12 वर्षीय बच्चे के साथ ही 35 और 37 वर्षीय युवक और एक 57 वर्षीय महिला भी कोरोना वायरस की जद में आई है।

हाल ही में पॉजिटिव आए एक मरीज के दुकान पर काम करने वाले चेतगंज के औसानगंज निवासी 21 वर्षीय युवक और मुंबई से वाराणसी आई काली महाल के नया पान दरीबा निवासी 20 वर्षीय युवती में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा शिवपुर के सोमेश्वर नगर में पूर्व में संक्रमित हुए मरीज के घर के तीन सदस्यों में 85 और 60 वर्षीय महिला के साथ ही 35 वर्षीय युवक भी कोरोना की चपेट में आया है।
 
विज्ञापन

क्षेत्र को सैनिटाइज करते कर्मचारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दीनदयाल अस्पताल में भर्ती 11 संक्रमित मरीजों की लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 395 हो गई है, जिसमें 267 डिस्चार्ज, 14 की मौत के बाद अब आइसोलेशन वार्ड में 114 भर्ती हैं। इसके अलावा नए मरीज मिलने के बाद कुल 6 नए हॉटस्पॉट भी बनाए गए हैं।

सेल टेक्स आफिस दो दिन के लिए बंद

एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सेल टैक्स ऑफिस को 2 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि जिस प्रशासनिक अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उन्होंने बुधवार तक ऑफिस में काम किया, जिसको लेकर कर्मचारियों में डर का माहौल है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बाहर हैं इसलिए कर्मचारियों की मांग पर विभाग को 2 दिन के लिए बंद किया गया है। इस दौरान वहां सैनिटाइजेशन, स्क्रीनिंग के साथ ही लोगों के सैंपल भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें