आक्रोशित लोगों को हटाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
केएनपीजी कॉलेज के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष यादव (22) के मुताबिक वह अपने घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पहुंचे और उसको लक्ष्य बनाकर तीन बम फेंका। इससे वह घायल हो गया। वहीं बस स्टैंड पर खड़ा खड़हट्टी मोहाल निवासी आदर्श गुप्ता (21) पुत्र प्रेमशंकर भी घायल हो गया। घटना से गुस्साए नागरिकों ने बस स्टैंड पर आधे घंटे तक जाम लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम समाप्त करवाकर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।
पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि बुधवार को दो छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। उसी को लेकर गुरुवार को जोगिनका गांव निवासी मंजीत सिंह नाम के युवक ने साथियों के साथ बम फेंका। इसमें दो लोग घायल हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।