फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: घाटों के जीवन-मृत्यु और मुक्ति की थीम पर बीएचयू में दिखीं 16 पेंटिंग्स

विज्ञापन
बीएचयू के दृश्य कला संकाय में चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। बीएचयू
विज्ञापन
बीएचयू के भारत कला भवन में मंगलवार को बनारस के घाटों पर जीवन, मृत्यु और मुक्ति की थीम पर तीन दिन की सोलो प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने किया। भारत कला भवन के निदेशक प्रो. श्रीरूप रायचौधरी भी मौजूद रहे। कलाकार सुभाष चंद्र के इस शो को विजुअल आर्ट्स फैकल्टी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुरेश चंद्र जांगिड़ ने क्यूरेट किया। कुलपति प्रो. चतुर्वेदी ने कलाकार के काम और उसके पीछे की सोच की गहराई की तारीफ की। कहा कि प्रदर्शनी में लगी कलाकृतियां पेंटिंग के पीछे की कहानी और प्रेरणा के बारे में बता रहीं हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में शामिल चित्र घाट, लाइफ बियॉन्ड लाइफ, शिव और नंदी, मोक्ष, पिंडदान, गंगा को बनारस के नक्शे से बहते हुए और मोक्ष दिलाने वाली के रूप में दिखाया गया। श्मशान सहित 16 मुख्य कलाकृतियों में काशी के घाटों की भौतिक और आध्यात्मिक यात्रा की बात करते हुए इसे दोनों ही रूपों में देखने और महसूस करने का मौका दिया। कैनवास पर ऑयल पेंटिंग, मिक्स्ड मीडिया, ऑयल और एक्रेलिक का इस्तेमाल किया गया है। इस मौके पर प्रो. विजय सिंह, डीन प्रो. उत्तमा दीक्षित आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें