फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इंस्टाग्राम पर बाल अश्लील सामग्री प्रसारित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से कथित तौर पर बाल अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप में चौबेपुर पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कार्रवाई गृह मंत्रालय, भारत सरकार की साइबर टिपलाइन से मिली सूचना के आधार पर की गई। साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक चंद्रमोहन यादव ने बताया कि 13 जुलाई को मिली शिकायत पर डिजिटल साक्ष्यों की जांच में प्रथम दृष्टया बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रसारित किए जाने के संकेत मिले।खाते से जुड़े मोबाइल नंबर और अन्य अभिलेखों के आधार पर आरोपी की पहचान अजीत यादव, निवासी रुस्तमपुर, चौबेपुर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ आईटी अधिनियम और अन्य प्रासंगिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी
विज्ञापन

अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का फॉरेंसिक परीक्षण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें