फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में बनेगा दस बेड का आईसीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में दस बेड का आईसीयू बनाया जाएगा। राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने इसकी घोषणा करते हुए अधिकारियों से डीपीआर तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन

अब तक जिले में बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर को छोड़कर जिले के किसी सरकारी अस्पताल में आईसीयू वार्ड नहीं है। बीएचयू में भी केवल 16 बेड ही हैं, जबकि यहां 150 से अधिक बेड होने चाहिए। रविवार को मंडलीय अस्पताल पहुंचे राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि दस बेड का आईसीयू बनने के बाद मरीजों को इसका लाभ होगा। डीपीआर मंजूर होने के बाद आईसीयू बनाने की कार्यवाही भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। उधर, अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी जाएगी।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की तरह ही प्रदेश में चल रहे मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड दिया जा रहा है। रविवार को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने 38 चयनित लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया। योजना के तहत लाभार्थी पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज चयनित अस्पतालों में करा सकेंगे। जल्द ही जिले के 19817 परिवारों को शिविर लगाकर गोल्डन कार्ड दे दिया जाएगा। इस दौरान सीएमओ डॉ. वीबी सिंह, मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें