फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर सेवापुरी विधायक से मांगी 20 लाख रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यू-ट्यूब पर रंगदारी वसूलने का वीडियो देख पत्थर-पटिया बेचने वाले शाहिल अंसारी ने सेवापुरी विधायक नीलरतन सिंह पटेल उर्फ नीलू से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी। साथ ही रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जंसा क्षेत्र के हरसोस निवासी शाहिल और उसके दोस्त मोहम्मद मोनू अली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सेवापुरी विधायक ने शुक्रवार को इंस्पेक्टर मिर्जामुराद को सूचना दी थी कि उन्हें कॉल और मेसेज कर 20 लाख की रंगदारी मांगी जा रही है। उन्होंने जिस नंबर से कॉल और मेसेज आ रहे थे, उसके बारे में भी पुलिस को बताया। पुलिस सर्विलांस की मदद से कॉल करने वाले शाहिल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शाहिल ने पुलिस को बताया कि उसने यू-ट्यूब पर रंगदारी मांगने का वीडियो देखा था। इसी से उसे आइडिया मिला। उसे लगा कि ऐसा करके वह मालामाल हो जाएगा। क्षेत्र का बड़ा आदमी होने के कारण उसने विधायक नीलू को पड़ोसी मोनू के मोबाइल से कॉल की। रुपये मांगे और रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोबाइल और सिम बरामद कर दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें