फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून से पहले की बारिश ने खूब भिगोया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सुबह से दोपहर तक चटख धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद बादल छाने लगे। शाम करीब सात बजे हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह मानसून से पहले की बारिश है और तीन दिन मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। बुधवार के अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस की अपेक्षा गुरुवार का अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम में पिछले तीन दिन से बदलाव हो रहा है। दिन में तेज धूप खिलती है और शाम होते-होते मौसम करवट ले रहा है। रात में बूंदाबांदी हो रही थी। गुरुवार शाम को जिले में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हुई। इससे लोगों के चेहरे खिल उठे। किसान भी बहुत खुश है और वह इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ बनारस और आसपास के जिलों में मानसून 30 जून तक आने की संभावना जता रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि अरब सागर से उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही है और नमी भी बनी हुई है। इस बारिश की यही वजह है। 23 जून तक तक बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें