फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस से पहले काउंसिलिंग की तैयारी में विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी करने और 30 जून से पहले काउंसिलिंग कराने की तैयारी शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन 25 जून तक परिणाम जारी करने की बात कह रहा है। इसके बाद स्नातक, स्नातकोत्तर और प्रोफेशन कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर, व्यावसायिक, डिप्लोमा, एमफि ल में प्रवेश के लिए हुई 33 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 25 से 31 मई के बीच कराई गई थी। विश्वविद्यालय की ओर से 20 जून तक परिणाम जारी करने की तिथि प्रस्तावित की गई थी। शासन की ओर से भी 30 जून तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर जुलाई से कक्षाएं चलाने का निर्देश है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 25 से 30 जून तक ऑनलाइन काउंसिलिंग कराए जाने का भी निर्णय लिया है। इसलिए प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद से ही काउंसिलिंग भी शुरू हो जाएगी, ताकि तय समय पर दाखिला कराया जा सके। इस बीच कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य ने बताया कि प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। बताया कि 30 जून तक काउंसिलिंग की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें