फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार साले की मौत, जीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद। नेशनल हाईवे दो पर मेहदीगंज मोड़ के समीप बुधवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आकाश उर्फ लालू पटेल (19) की मौत हो गई, जबकि उसका जीजा तूफानी पटेल (46) घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मिर्जामुराद और रोहनिया थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। वहीं, परिजन हादसे से संबंधित ट्रक को पकड़ने के लिए हंगामा करने लगे। सूचना पाकर मौके पर सीओ बड़ागांव पहुंचे और उन्होंने परिजनों को समझाबुझाकर शांत कराने के साथ ही शव को रोहनिया पुलिस से पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

रोहनिया थाना के बैरवन का तूूफानी पटेल और जंसा थाना के रामेश्वर कृष्णापुर का लालू पटेल बाइक से रखौना गांव स्थित रिश्तेदारी में गए थे। इसके बाद दोनों बैरवन जा रहे थे। मेहदीगंज मोड़ के समीप पहुंचते ही प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में लालू की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चला रहा तूफानी घायल हो गया। सीओ बड़ागांव अर्जुन सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से संबंधित ट्रक को पकड़ कर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें