फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन हुआ नहीं, मीटर रीडिंग करने पहुंच गए कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहता। काशी विद्यापीठ विकास खंड के रोहनियां विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध जफराबाद के ग्रामीण शनिवार को उस समय उग्र हो गए जब बिजली कर्मचारी सौभाग्य योजना के लाभार्थियों के घर मीटर रीडिंग करने पहुंच गए। नाराज लाभार्थियों का कहना था कि करीब छह माह पहले सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन के लिए चयन तो कर लिया गया मगर अब तक कनेक्शन नहीं दिया गया। यही नहीं कुछ लाभार्थियों के घर पर मीटर लगा दिया गया तो कुछ को मीटर दे दिया गया है।
विज्ञापन

योजना के तहत श्यामप्यारी, सोमारू, अवधेश, तारा, विशुन, शशिभूषण समेत दस लाभार्थियों का चयन किया गया। बिना कनेक्शन के ही कुछ दिन पहले इन लाभार्थियों को चार हजार से डेढ़ हजार तक के बिल थमा दिए गए। इस मामले को लेकर लाभार्थी परेशान थे ही कि शनिवार को फिर बिजलीकर्मी मीटर रीडिंग करने पहुंच गए। इसे लेकर लाभार्थी विरोध करते हुए मामले से ग्राम प्रधान को अवगत कराया। विरोध देख बिजलीकर्मी खिसक गये। ग्राम प्रधान प्रभात पांडेय का कहना था कि इस बाबत एसडीओ से बात की गई तो उनका जवाब भी संतोषजनक नहीं मिला। प्रधान का कहना था कि इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी व प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय में की जाएगी। उधर, एसडीओ आरएन यादव का कहना था कि मामला संज्ञान में है बिजली का बिल माफ कर दिया जाएगा और जल्द ही कनेक्शन भी दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें