फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ प्रवेश परीक्षा परिणाम में हो सकती है देर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के नए सत्र में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा के परिणाम में देरी हो सकती है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 25 जून से 30 जून तक दाखिले की जो तिथि प्रस्तावित की है, उस पर काउंसिलिंग कराना चुनौती से कम नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी आपत्तियों का निस्तारण होना है और उसके बाद परिणाम जारी होगा। इस बीच एलएलबी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जांच रिपोर्ट पर टिका है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस बार 30 जून तक परिणाम जारी कर तीन जुलाई से कक्षाएं चलाए जाने की तिथि प्रस्तावित की गई है। हालांकि अभी प्रवेश परीक्षा के सवालाें पर आई आपत्तियाें का निस्तारण होना है और उसके बाद स्नातक, स्नातकोत्तर, व्यावसायिक, डिप्लोमा, एमफि ल में प्रवेश के लिए हुई 33 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होगा।
25 से 31 मई तक प्रवेश परीक्षा के बाद अब अभ्यर्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इसमें सबसे अधिक परेशान एलएलबी प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी हैं। एलएलबी की परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच शुरू करा दी है और जांच पूरी होने के बाद ही कुछ तस्वीर साफ हो पाएगी। 11 जून को कुलपति से मिलने गए पूर्व महामंत्री समीर मिश्र ने बताया कि जांच पूरी न होने तक कुलपति से एलएलबी का परिणाम न जारी करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें