फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर की पिटाई, काम न करने का दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लक्सा के जदुमंडी में आधी रात नगर निगम के इंजीनियर की लक्सा पार्षद ने पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने इंजीनियर की तहरीर पर पार्षद के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने समेत पांच धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उधर, पार्षद ने भी इंजीनियर के खिलाफ क्रास एफआईआर कराया है। पार्षद से नगर निगम के इंजीनियरों में भय है। उन्होंने नगर आयुक्त व चीफ इंजीनियर को पत्र देकर काम नहीं करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 62 लक्सा में सड़क निर्माण का काम चल रहा था। मेसर्स हिंद एसोसिएट ने यहां काम की शुरुआत की। दशाश्वमेध सब जोन के जेई अजीत कुमार यादव शुक्रवार की रात करीब एक बजे काम की जांच करने पहुंचे। चूंकि ठेकेदार ने निविदा पूरी होने के बाद काफी दिनों तक काम शुरू नहीं किया था, इसलिए नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी ने ठेकेदार की निविदा निरस्त करने का निर्देश दिया था। इसी बीच ठेकेदार ने आधी रात काम शुरू करा दिया, जिसकी जांच करने इंजीनियर पहुंचा।
इंजीनियर का भाजपा पार्षद लकी वर्मा पर आरोप है कि वह जैसे ही मौके पर पहुंचा उसको पार्षद पांच अन्य लोगों के साथ लात-घूंसे से मारने लगे। पार्षद कह रहा था कि जब फर्म की निविदा निरस्त की गई है तो कैसे काम शुरू हो गया। उन्होंने ठेकेदार से इंजीनियर के गठजोड़ का आरोप भी लगाया। इंजीनियर का आरोप है कि उसे मारा-पीटा गया, जिसमें उसको गंभीर चोटें आई हैं। इसकी पुष्टि मेडिकल परीक्षण में भी हुई है। इंजीनियर की तहरीर और मेडिकल परीक्षण के आधार पर लक्सा पुलिस ने पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं थाने पहुंचे पार्षद लकी वर्मा ने भी इंजीनियर के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें