फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुन: संशोधित: बीएचयू में एसयूवी ने बाइक सवार को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन: संशोधित: बीएचयू में एसयूवी की टक्कर से
विज्ञापन

छात्र-छात्रा 50 मीटर तक घिसटे
गाड़ी पर लगा था भाजपा का झंडा, बाइक पर थे दोनों, हाथ में फ्रैक्चर हुआ
नाराज छात्रों ने पुलिस के सामने गाड़ी में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग

अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। बीएचयू परिसर में तेज रफ्तार एसयूवी ने शनिवार दोपहर बाइक सवार छात्र और छात्रा को टक्कर मारने के बाद करीब 50 मीटर तक बाइक को घसीटा। इससे छात्र के दोनों और छात्रा के एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा था। मौके पर पहुंची पुलिस और मजिस्ट्रेट के सामने ही नाराज छात्राें ने तोड़फोड़ कर एसयूवी में आग लगा दी। आधा घंटे बाद पहुंचे दमकल दस्ते ने आग बुझाई।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे जिस एसयूवी से दुर्घटना हुई वह सीर गेट की ओर जा रही थी। विधि संकाय तिराहे पर दृश्य कला संकाय की ओर से एंफीथिएटर मैदान की ओर जा रहे पल्सर सवार दृश्य कला संकाय के छात्र राकेश कुमार और छात्रा अंजूलता को कार ने टक्कर मार दी। गति ज्यादा होने के कारण एसयूवी में फंसी पल्सर करीब 50 मीटर घिसटती चली गई। एसयूवी पर आगे भाजपा का झंडा लगा था और पीछे हरे व लाल रंग में रणवीर सिंह लिखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद एसयूवी में सवार लोग दूसरी गाड़ी में बैठकर सीर गेट की ओर भाग निकले। छात्रों ने पुलिस अधिकारियों को हादसे की जानकारी दी। उधर, ट्रामा सेंटर में भर्ती राकेश के दोनों हाथों में फ्रैक्चर है और मुंह पर चोट लगी है, जबकि अंजूलता के हाथ में फ्रैक्चर है। सूचना पाकर चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय और एसपी सिटी दिनेश सिंह ट्रामा सेंटर पहुंचे और छात्र-छात्रा से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें