फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महिला आरक्षियों को प्रशिक्षण से लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुलिस लाइन गेट पर प्रदर्शन और सड़क जाम करने के मामले में 17 प्रशिक्षु महिला आरक्षियों पर कार्रवाई की गई है। साथियों को भड़काने और अनुशासनहीनता के आरोप में चार प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण पर रोक लगाकर और उन्हें उनके ज्वाइनिंग ट्रेनिंग सेंटर भेजकर एसएसपी प्रयागराज को विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

13 प्रशिक्षु आरक्षियों को अलग-अलग ट्रेनिंग सेंटर में स्थानांतरित कर उनके क्रियाकलापों और आचरण पर नजर रखने को कहा गया है। 35 प्रशिक्षु आरक्षियों के रहन-सहन पर नजर रखते हुए सामान्य श्रेणी के दंडों से दंडित किया जाएगा। यदि इनसे दोबारा गलती होगी तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पांच जून की सुबह बैरक में हाथ डाल कर छेड़खानी का प्रयास सहित अन्य आरोप लगाते हुए प्रशिक्षु महिला आरक्षियों ने पुलिस लाइन गेट पर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी थी। मामले की जांच के लिए सीओ कैंट, चेतगंज और दशाश्वमेध की समिति गठित की गई थी।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बुधवार को बताया कि पीने के पानी, पंखा, बिजली, सुरक्षा और निगरानी के संबंध में जो भी समस्याएं महिला आरक्षियों द्वारा बताई गई थीं, उन कमियों को दूर कर दिया गया है। छेड़खानी के प्रयास का आरोप जांच में सही नहीं पाया गया। साथी आरक्षियों को भड़काने के आरोप में चार प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण पर रोक लगा कर उनके ज्वाइनिंग ट्रेनिंग सेंटर वापस भेज कर उनके विभागाध्यक्ष को विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें