फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलवरिया फोरलेन फ्लाईओवर के निर्माण की बाधा दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फुलवरिया फोरलेन फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में आ रही बाधा को दूर कराने की पहल उत्तरी विधायक रवींद्र जायसवाल ने की। मंगलवार को फुलवरिया फोरलेन के चौड़ीकरण में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए विधायक जिला प्रशासन, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां जनता और अधिकारियों के बीच बातचीत कर सामंजस्य बैठाया। सिकरौल, लश्कर और सेंट्रल जेल रोड के निवासियों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर निर्माण कार्य का विरोध किया था।
विज्ञापन

निर्माण कार्य में कई मकान तोड़े जाने हैं। मकानों के मालिक उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। निर्माण कार्य क्षेत्र में कुछ मकान अतिक्रमण करके भी बनाए गए हैं। ऐसे लोगों को तत्काल अपने अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। साथ ही जिन मकानों को तोड़ना है, उन्हें सरकार से मुआवजा दिलाने को कहा गया। वार्ता के दौरान एडीएम प्रशासन राजेश कुमार श्रीवास्तव, पार्षद दिनेश यादव, जदगीश त्रिपाठी, अरविंद जायसवाल, कृपाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें