फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की बैठक से विकास भवन में बढ़ी हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुधवार की बैठक में सभी डीएम-एसएसपी को बुलाया गया है। बैठक में जाने से पहले डीएम ने सभी विभागों से सरकार की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

इसे लेकर मंगलवार को विकास भवन में हलचल रही। सारे विभाग अपनी-अपनी योजनाओं का पूरा डाटा तैयार करने में लगे रहे। चाहे जिला पंचायत राज अधिकारी का कार्यालय हो या कृषि विभाग। ग्राम्य विकास से जुड़ी योजनाओं की सूची भी तैयार कराई गई है। एक अधिकारी ने कहा कि सुबह से ही योजनावार डाटा बैंक तैयार किया गया है। निर्माण कार्य और विकास कार्यों की सूची अलग-अलग बनाई गई है। इनकी कितनी प्रगति है। कितने लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। कितने मामले लंबित हैं। लंबित होने का कारण आदि ब्योरा तैयार करके डीएम को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें