फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट में बस के पहिये के नीचे आया चालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट बस अड्डे में मंगलवार शाम बस के पहिये के नीचे आने से चालक पंकज कुमार मिश्रा (32) की मौत हो गई। हादसा देख रोडवेज कर्मियों और यात्रियों में चीख-पुकार मची तो पास ही स्थित रोडवेज चौकी के पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। उन्होंने आरोपी चालक संतोष कुमार राय को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सुल्तानपुर डिपो का चालक पंकज सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना के पूरे ओरीलाल बचनपुर का निवासी था। शाम करीब 5:30 बजे वह बस के अगले हिस्से का शीशा साफ कर रहा था। बताया जाता है कि पीछे खड़ी काशी डिपो की बस को चालक संतोष कुमार राय ने स्टार्ट किया तो वह पंकज की बस से जा टकराई। टक्कर से पंकज नीचे गिरा और उस पर बस का अगला पहिया चढ़ गया। यात्रियों का शोर सुन कर पुलिसकर्मी आए और पंकज को मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर सिगरा ने बताया कि आरोपी चालक बिहार के बक्सर जिला के गोविंदपुर निवासी संतोष को हिरासत में लिया गया है। पंकज के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उधर, आरएम पीके शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार की पूरी मदद की जाएगी। सहायता कोष पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।
चालक नहीं, परिचालक के हाथ में थी स्टेयरिंग
हादसे के समय मौजूद अन्य बस चालकों में चर्चा रही कि जिस बस की टक्कर की वजह से पंकज की मौत हुई, उसकी स्टेयरिंग गिरफ्तार संतोष के हाथ में नहीं, बल्कि परिचालक के हाथों में थी। हादसे के बाद वह भाग गया। आशंका जताई गई कि कहीं ड्राइविंग सीखने के दौरान हादसा तो नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें