फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासनहीनता के आरोप में प्रशिक्षु आरक्षियों पर हो सकती है कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छेड़खानी का आरोप लगाकर पुलिस लाइन गेट पर प्रशिक्षु महिला आरक्षियों के प्रदर्शन मामले की जांच रिपोर्ट तीन सीओ की समिति शुक्रवार को एसएसपी को सौंप देगी। संभावना जताई गई है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कुछ प्रशिक्षु आरक्षियों पर अन्य को भड़काने और अनुशासनहीनता के आरोप में कार्रवाई की जा सकती है और उन्हें प्रशिक्षण से वापस भेजा जा सकता है। वहीं, गुरुवार को पुलिस लाइन के सभी प्रवेश द्वारों पर तैनात पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए और प्रत्येक आने-जाने वाले से पूछताछ होती रही।
विज्ञापन

पुलिस लाइन गेट के सामने बुधवार सुबह महिला प्रशिक्षु आरक्षियोें ने प्रदर्शन करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया था। आरोप था कि सोमवार और मंगलवार रात उनकी बैरक की खुली खिड़कियों में हाथ डालकर दो युवकों ने छेड़खानी का प्रयास किया। लेकिन सूचना देने पर भी दोनों प्रतिसार निरीक्षकों ने प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया। प्रशिक्षु आरक्षियों ने समुचित प्रकाश, पीने के पानी की व्यवस्था न होने और बाथरूम खुले में होने का आरोप लगाया था।
एसएसपी के निर्देश पर प्रकरण की जांच कर रहे सीओ कैंट, सीओ चेतगंज और सीओ दशाश्वमेध ने गुरुवार को 39 प्रशिक्षु महिला आरक्षियों के पुलिस लाइन में बयान दर्ज किए। बताया जाता है कि कोई युवक पुलिस लाइन स्थित सीसीटीएनएस कार्यालय की ओर आया था। उससे संतरी ने पूछताछ की तो वह भाग निकला था। वहीं, सीओ कैंट एएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अब तक की जांच में छेड़खानी जैसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशिक्षु आरक्षियों ने कुछ समस्याएं बताई हैं, उन्हें सूचीबद्ध किया गया है। रिपोर्ट शुक्रवार को एसएसपी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें