फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगला आरती के मुरीद बने किंशुक और प्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भारत की जाति व्यवस्था की पृष्ठभूमि पर बनी मराठी फिल्म सैराट और बॉलीवुड की फिल्म धड़क की स्टोरी अब छोटे परदे पर भी आने जा रहा है। जिसका नाम है ‘जात ना पूछो प्रेम की’ 18 जून से एंड टीवी पर शुरू होने वाले इस सीरियल की कहानी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी है।
विज्ञापन

शो में किंशुक एक दलित लड़के बादल के मुख्य किरदार में है, वहीं प्रणाली अमीर ब्राह्मण लड़की सुमन की भूमिका में नजर आएगी। मंगलवार को कैंटोंमेंट स्थित होटल में दोनों किरदारों ने बातचीत के दौरान बनारस के खासा पलों को साझा किया। दोनों ने बताया कि यह पहली बार है जब वह बनारस आ रहे हैं। दोनों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती देखने के बाद गंगा पूजन के साथ गंगा आरती का आनंद उठाया।
प्रणाली ने बताया कि इस सीरियल से वो अपने अभिनय कॅरियर की शुरुआत कर रही है। वहीं किंशुक बाल किरदारों में शाका लाका बूम बूम के साथ कर्णसंगिनी और एक रिश्ता साझेदारी का में भी अभिनय कर चुके हैं। इस समय सीरियल की शूटिंग बनारस में चल रही है, जिसके लिए दोनों किरदार 27 मई से ही बनारस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें