फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों का भुगतान न करने वाली 18 फर्मों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बिजली घरों में अनुरक्षण का कार्य करने वाले संविदा कर्मियों का हक मारने वाली 18 फर्मों के खिलाफ पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने एफआईआर दर्ज कराया है। फर्मों के 58 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले साल पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के तहत अलग-अलग बिजली घरों में अनुरक्षण कार्य के लिए टेंडर हुए। काम और भुगतान भी हो गया। बावजूद इसके काम कराने वाली कई फर्मों ने संविदाकर्मियों का पेमेंट नहीं किया। कहीं-कहीं ईपीएफ आदि का भुगतान नहीं किया गया। जब यह शिकायत एमडी गोविंद राजू एनएस तक पहुंची तो उन्होंने निगम के अंतर्गत हुए अनुरक्षण कार्य और फर्मों की जांच के आदेश दिए। ऐसे में 18 फर्में मनमानी करती पाई गईं। इनके खिलाफ एफआईआर कराया गया।
सबसे ज्यादा प्रतापगढ़ में हुए अनुरक्षण कार्य से जुड़ी फर्मों पर एफआईआर हुआ है। इसके अलावा विद्युत वितरण खंड मऊ में दो, विद्युत वितरण खंड तृतीय घोषी (मऊ) में दो, विद्युत वितरण खंड द्वितीय बलिया में दो, विद्युत वितरण खंड मछलीशहर में एक, विद्युत वितरण खंड हरहिया बस्ती में एक, विद्युत वितरण खंड मेजा (प्रयागराज) में एक, विद्युत वितरण खंड प्रथम प्रतापगढ़ में चार, विद्युत वितरण खंड प्रथम बस्ती में एक, विद्युत वितरण खंड द्वितीय गाजीपुर में दो, विद्युत वितरण खंड तृतीय गाजीपुर में एक, विद्युत वितरण खंड द्वितीय गोरखपुर में एक फर्म को भुगतान में हीलाहवाली करते पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें