फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल डे विला इन का लाइसेंस रद्द करने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जगतगंज स्थित होटल डे विला इन का लाइसेंस निरस्त करने के लिए पुलिस की ओर से जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। इसका कारण होटल के मालिक और मैनेजर की मिलीभगत से यहां देह व्यापार होना बताया गया है। हालांकि पुलिस ने यह तो माना कि होटल में देह व्यापार हो रहा था, लेकिन इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ चेतगंज थाने में मुकदमा नहीं दर्ज किया। चेतगंज पुलिस की यह अजीबोगरीब कार्यशैली सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

चेतगंज थाना अंतर्गत जगतगंज स्थित होटल डे विला इन के कमरा नंबर 102 में 13 मई की सुबह विनोद नगर ईस्ट नई दिल्ली से आई इवेंट मैनेजमेंट फर्म की कर्मचारी शिल्पा की गला दबा कर हत्या कर दी गई थी। चेतगंज पुलिस ने शिल्पा के साथ ठहरी नई दिल्ली की हेमलता उर्फ प्रिया उर्फ पूजा और उसके कथित पति नसीम अहमद को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि ढाई लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में हेमलता ने नसीम के साथ मिल कर दुपट्टे से मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली शिल्पा का गला कस कर हत्या की थी।
प्रभारी निरीक्षक चेतगंज प्रवीण कुमार ने जांच की तो सामने आया कि कुमार नाम का शख्स युवतियों को होटल डे विला इन में लाता है। होटल के मालिक और मैनेजर रुपये के लिए कमरा उपलब्ध कराकर इन युवतियों से देह व्यापार कराते हैं। प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के अनुसार, होटल में देह व्यापार कराना पंजीकरण नियमों का उल्लंघन है, इसलिए होटल का पंजीकरण निरस्त किया जाना जरूरी है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने प्रभारी निरीक्षक चेतगंज की रिपोर्ट जिलाधिकारी सुरेेंद्र सिंह को भेज कर होटल डे विला इन का पंजीकरण रद्द करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें