फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध को मारपीट कर बोरे में भर कर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। मंडुवाडीह क्षेत्र में दो वृद्ध महिलाओं की हत्या कर शव बोरे में भरकर फेंके जाने की घटना के बाद मंगलवार सुबह ऐसा ही प्रकरण रोहनिया क्षेत्र के बेटावर में सामने आया। बेटावर निवासी छोटेलाल यादव (65) को जमीन विवाद की रंजिश में पीटा गया और बेहोश होने पर बोरे में भरकर उनके घर से कुछ दूर फेंक दिया गया। मामले में रोहनिया पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

रोहनिया थाना अंतर्गत बेटावर निवासी छोटेलाल यादव अपने घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित पाही पर सोमवार की रात सोये थे। छोटेलाल के अनुसार, मंगलवार की भोर 5-6 लोग आए और मारपीट कर उनकी गर्दन गमछे से कस दी। बेहोश होने पर उन्हें बोरे में भर कर पाही से लगभग 150 मीटर दूर स्थित स्कूल के पास फेंक दिया। छोटेलाल की पत्नी मुरता देवी जब पाही पर पहुंची तो पति की खोजबीन शुरू हुई। ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के पास बोरे में भर कर कुछ फेंका हुआ है तो छोटेलाल का बेटा पवन मौके पर पहुंचा और बोरा खोलने के साथ ही सौ नंबर पर सूचना दी गई।
बोरे खोलने पर छोटेलाल के सिर पर चोट लगी हुई थी और हाथ व गर्दन गमछा से बंधे होने के साथ वह बेहोश थे। आननफानन छोटेलाल को अखरी स्थित निजी चिकित्सालय ले जाया गया। होश में आने पर छोटेलाल ने बताया कि गांव के ही नंदलाल बिंद, गणेश यादव, दिनेश यादव उर्फ गोलू और तीन अन्य लोगों ने जमीन विवाद की रंजिश में उन्हें मारपीट कर बोरे में भर कर फेंका है। पवन ने बताया कि उसका परिवार मिर्जापुर के पचराव का मूल निवासी है। करीब 20 साल से वह बेटावर में नवासा पर रह रहे हैं। पवन द्वारा तीन नामजद के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर रोहनिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गणेश यादव और नंदलाल बिंद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें