फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद भेजा गया अतीक अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में निरुद्ध रहे फूलपुर के पूर्व सांसद अतीक अहमद को सोमवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद ले जाकर साबरमती सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया। बाबतपुर एयरपोर्ट पर अतीक के सफेद रंग के कुर्ते के ऊपर की जेब में दो हजार रुपये के नोटों की गड्डी चर्चा का विषय बनी रही। वहीं, माफिया से संबंधित शहर के चर्चित चेहरे बाबतपुर से अहमदाबाद एयरपोर्ट तक अतीक के चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन

बीते साल दिसंबर के आखिरी हफ्ते में लखनऊ के जमीन कारोबारी का अपहरण कर देवरिया जेल में पिटाई किए जाने के मामले में अतीक सुर्खियों में रहा था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने उसे बरेली और फिर नैनी जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद उच्चतम न्यायालय ने उसे गुजरात की किसी जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया था। इसी आदेश के पालन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अतीक को नैनी जेल से एंबुलेंस से बाबतपुर एयरपोर्ट लाया गया। एयरपोर्ट पर अतीक की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीआईएसएफ के अलावा फूलुपर और बड़ागांव थाने की पुलिस के साथ सीओ पिंडरा अनिल राय भी मौजूद थे। 9:45 बजे अहमदाबाद जाने वाले स्पाइस जेट के विमान से अतीक को अहमदाबाद रवाना किया गया। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुजरात पुलिस ने उसे अपनी अभिरक्षा में लिया और साबरमती सेंट्रल जेल में दाखिल किया। उधर, अतीक की जेब में नोटों की गड्डी और इर्दगिर्द चर्चित दिखाई देने के संबंध में अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
प्रयागराज से अतीक को लेकर एक डिप्टी जेलर, एक डीएसपी, एक एसआई और सिपाही बाबतपुर एयरपोर्ट आए। अतीक के साथ पत्नी और बच्चे भी थे। एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों का कहना था कि आम आदमी के साथ दुर्व्यवहार के लिए सुर्खियों में रहने वाली पुलिस को जरायम जगत के कुख्यात को वीआईपी ट्रीटमेंट देते देखकर आश्चर्य हुआ। उधर पुलिसकर्मी बेफिक्र होकर अतीक से गुफ्तगू करने में लगे रहे। अतीक को टर्मिनल भवन स्थित विशेष कक्ष में बैठाकर चाय पिलाई गई। इस दौरान अतीक के कुछ समर्थक बगैर पास के अंदर प्रवेश कर गए। समर्थक अतीक के एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही गए थे। उधर, अतीक को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के सवाल पर पुलिस, सीआईएसएफ और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी एक-दूसरे पर आरोप मढ़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें