फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंसरों ने घाट वॉकर्स को रोका, नोंकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चेत सिंह घाट पर चल रही फिल्म ब्रह्मस्त्र की शूटिंग के दौरान रविवार रात बाउंसरों ने घाट वॉकर्स को रोक दिया। इसे लेकर घाट वॉकर्स और बांउसर के बीच नोंकझोंक हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। उधर, बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर विजय नाथ मिश्र ने इस घटना पर पीएम को ट्वीट कर शिकायत की है।
विज्ञापन

बनारस के घाटों पर घाट वॉक 11 जनवरी 2018 से चल रही है। इसमें प्रो. विजय नाथ मिश्र की अगुवाई में शिक्षक, समाजसेवी, छात्र आदि हर दिन तुलसीघाट से वॉक पर निकलते हैं। रविवार को वह चेत सिंह घाट पर पहुंचे तो यहां दो दिन से चल रही फिल्म की शूटिंग में लगे बाउंसरों ने यह कहकर सभी को आगे जाने से मना कर दिया कि अभी शूटिंग चल रही है। प्रो. विजयनाथ मिश्रा ने बताया कि विरोध पर उनसे भाग जाने को कहा गया। फिल्म यूनिट में शामिल एक रंगकर्मी ने शूटिंग का किराया देने की बात कही। कहासुनी होते वहां भीड़ जुट गई। मामला पुलिस तक भी पहुंच गया। पुलिस ने किसी तरह मामला सुलझाया, लेकिन घाट वॉकर्स इस हरकत से नाराज हैं। प्रो. मिश्र ने बताया कि जिस समय घाट वॉकर्स पहुंचे, उस समय शूटिंग की तैयारी चल रही थी। पिछले साल जब इमैनुअल मैक्रा आए थे तब भी घाट वॉक को नहीं रोका गया था। अब बनारस के लोगों को घाट पर चलने से रोका जा रहा है जो गलत है। सोमवार शाम 7.30 बजे अस्सी से तुलसीघाट होते हुए राजघाट तक घाट वॉक किया जाएगा। इसके लिए सभी का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें