फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम का डीपीआर सात जून तक हो जाएगा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। केंद्र में सरकार गठन के बाद काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण की कवायद तेज कर दी गई है। सात जून तक काशी विश्वनाथ धाम का डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर लिया जाएगा। मानसून सत्र से पहले कैबिनेट से मंजूरी के लिए डीपीआर का प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा। ड्राइंग और इस्टीमेट को अंतिम रूप देने के लिए कंसलटेंट कंपनी एचसीपी ने मंदिर परिक्षेत्र का सर्वे किया है। इस संबंध में कंपनी पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक भी हुई है।
विज्ञापन

गंगा तट से काशी विश्वनाथ मंदिर तक बनने वाले काशी विश्वनाथ धाम का डीपीआर तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। मंदिर प्रशासन ने काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण अगस्त से शुरू करने की तैयारी की है। कंसलटेंट कंपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट को अंतिम रूप देने से पहले मंदिर परिसर का निरीक्षण कर उसे अंतिम रूप देने में जुटी है। दरअसल, डीपीआर को शासन को भेजा जाएगा और उसके ड्राइंग व इस्टीमेट को कैबिनेट से मंजूरी के बाद ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें