फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात गुजरी आंखों में, जेल का भोजन नहीं आया रास

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एयरकंडीशन के मनमाफिक तापमान में आलीशान जीवन जीने वाली यूपीपीएससी की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार ने गुरुवार की रात जिला जेल की चहारदीवारी के भीतर आंखों में ही काट दी। शुक्रवार को भी अंजू अन्य महिला बंदियों के बीच गुमसुम और अलग-थलग नजर आईं। जेल सूत्रों के अनुसार वह यकीन ही नहीं कर पा रही हैं कि उनकी जिंदगी में अचानक क्या से क्या हो गया। भीषण उमस और गर्मी के बीच जिला जेल का भोजन भी अंजू को नहीं रास आया।
विज्ञापन

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली की आरोपी अंजू को गुरुवार की रात जिला जेल में दाखिल किया गया था। जेल प्रशासन से उन्होंने खुद को मधुमेह और हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित बताया लेकिन किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं की। शुक्रवार की सुबह समय से उनकी आंख खुल गई और इसके बाद उन्होंने पूरा समय महिला बैरक में बिताते हुए बंदियोें से कोई खास बातचीत नहीं की। हालांकि, महिला बैरक में निरुद्ध बंदी अंजू के बारे में जानने को खासी उत्सुक दिखीं। जेलर पीके त्रिवेदी ने बताया कि अन्य महिला बंदियों की तरह ही जेल मैन्युअल के अनुसार अंजू कटियार को भी रखा गया है। उन्हें कोई विशेष सुविधा नहीं दी गई है और उन्होंने किसी प्रकार की समस्या भी नहीं बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें