फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवारोड। मिर्जामुराद थाना अंतर्गत छतेरी गांव के पहलवान वीर बाबा मंदिर के सामने मंगलवार की दोपहर ईंट लादे ट्रैक्टर और बालू लादे ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो मजदूरों की मौत हो गई और तीन मजदूर घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने दोनों मजदूरों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। हादसे के कारण कपसेठी मार्ग पर लगभग आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने जेसीबी से ट्रक और ट्रैक्टर को सड़क के किनारे कराया तो आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

कपसेठी थाना अंतर्गत पतेर गांव स्थित ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर पर ईंट लाद कर मजदूर छतेरी गांव की ओर जा रहे थे। वहीं, कछवा रोड की ओर से बालू लाद कर ट्रक जा रहा था। छतेरी गांव के पहलवान वीर बाबा मंदिर के सामने ट्रक और ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर हुई। हादसे में ट्रैक्टर सवार झारखंड निवासी बिरजू (18) और कड़ा (17) की मौत हो गई, जबकि सुखदेव (15), लखन (17) और आशीष (15) को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पाकर ईंट भट्ठा मालिक आशुतोष सिंह ने मिर्जामुराद थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें