फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर हवाई फायरिंग, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सामने घाट स्थित फोर्ड हॉस्पिटल के बाहर सोमवार दोपहर दो राउंड हवाई फायरिंग से हड़कंप मच गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शहर में मौजूदगी के दौरान हुई घटना की सूचना मिलते ही आननफानन लंका पुलिस अस्पताल पहुंची। हॉस्पिटल के सीसी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने यहीं के सिक्योरिटी गार्ड और दूसरे पक्ष के एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, जांच कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चंदौली जिले के सिंघीताली निवासी चंदन कुमार ने भतीजे आरुष की तबीयत खराब होने पर तीन दिन पहले उसे फोर्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। सोमवार सुबह परिजनों ने बच्चे को रिलीव करने के लिए डॉक्टर से कहा तो उन्होंने आनाकानी करते हुए बिल अधिक बना दिए। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और मामला शांत हो गया। दोपहर करीब 12 बजे फिर विवाद हुआ तो बच्चे के परिजनों के पक्ष की ओर से बाइक सवार युवक हॉस्पिटल आए। इस दौरान हॉस्पिटल में गालीगलौज के साथ मारपीट हुई और इसी बीच दो राउंड गोली चलने की आवाज आई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्ष एक-दूसरे को कसूरवार ठहराने लगे। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि हॉस्पिटल के सिक्योरिटी गार्ड ने मारपीट और गालीगलौज होते देख अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग की थी। बंदूक के साथ गार्ड और दूसरे पक्ष के युवक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें