फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से एक दिन पहले रविवार को शहर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां अफसरों के साथ बैठक कर पीएम के आगमन की तैयारियों के अलावा विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम ने बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल की तैयारियों का जायजा लिया। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को पीएम की अगवानी करने सीएम बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में विकास कार्यों की गति और तेज करें। कहीं भी गंदगी न दिखे। सार्वजनिक शौचालयों की सफाई निरंतर हो। उन्होंने कहा कि यहां देश विदेश के पर्यटक आते हैं। यहां के वातावरण का संदेश विश्व में जाता है। ऐसे में स्वच्छता की सतत व्यवस्था हो। यातायात को सुदृढ़ करें, ताकि जाम न लगने पाए। उन्होंने कमिश्नर दीपक अग्रवाल से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की प्रगति के बारे में जानकारी ली। सीएम ने सड़कों पर चूना का छिड़काव न करने की हिदायत दी। कहा कि इससे धूल उड़ती है। आवारा पशुओं की उचित व्यवस्था करें, ताकि वह सड़कों पर घूमते न दिखें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में बीते पांच साल में रिकार्ड विकास कार्य हुआ। इसकी ख्याति विदेशों तक फैली। इसी का परिणाम है कि यहां पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। पीएम के आगमन की तैयारियों की जानकारी लेने के साथ सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को कहा। कहा कि जीत के बाद प्रधानमंत्री का यूपी और काशी में पहला आगमन है। उनका भव्य स्वागत हो। बैठक में राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी, एडीजी पीवी रामा शास्त्री, आईजी विजय सिंह मीणा, डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें