फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी, बारिश के बाद भी उमस से राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शनिवार की सुबह तेज हवा के साथ आंधी और हल्की बारिश के बाद लगा कि गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बारिश के बाद तेज धूप ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी और बाहर चलना मुश्किल हो गया। आसमान से लग रहा था जैसे आग बरस रही हो। ऐसे में बाइक से लेकर पैदल चलने वाले लोग किसी तरह बचकर चल रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार को दिन की शुरुआत आसमान पर छाए बादलों और बारिश के साथ हुई। भोर में करीब पांच बजे तेज हवा चलने लगी। इस बीच शहर में कचहरी पुलिस चौकी सहित कई जगहों पर पेड़ भी गिर गए। देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई और करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद कुछ देर के लिए लोगों ने जरूर राहत की सांस ली, लेकिन बहुत देर तक यह बरकरार नहीं रहा। सुबह 9 बजे से मौसम ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया और धूप शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी तेज हो गई। देखते-देखते दोपहर एक बजे तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सड़क पर लोग चेहरा ढककर चलते रहे। मौसम वैज्ञानिक राजीव बाटला के अनुसार पुरवइया हवा चलने और लोकल हीटिंग की वजह से ही मौसम का मिजाज बदला।
तपती धूप और उमस का ही असर है कि अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, पेट संबंधी बीमारी के मरीज बढ़े हैं। इसमें सबसे अधिक संख्या बच्चों की है। बच्चे उल्टी, दस्त के शिकार हो रहे हैं। मंडलीय अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भी पिछले एक सप्ताह में मौसमी बीमारियों से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ी है। दीनदयाल अस्पताल में भी हीटस्ट्रोक के मरीज ज्यादा संख्या में आ रहे है, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें