फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने जल्द काशी आने का किया वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लोकसभा चुनाव में एतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसदीय सीट पर उनके चुनाव प्रतिनिधि विद्या सागर राय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को वाराणसी सांसद का प्रमाण पत्र उन्हें सौंपा। इस दौरान चुनाव को लेकर चर्चा भी की और पीएम मोदी ने जल्द ही काशी आगमन का वादा किया। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मिला। भाजपा अध्यक्ष शाह ने उन्हें जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, विधायक रविंद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र नारायण सिंह, एलएलसी अशोक धवन, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी के साथ प्रधानमंत्री के चुनाव प्रतिनिधि विद्या सागर राय शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को वाराणसी के सांसद चुने जाने का प्रमाण पत्र सौंपा तो पीएम ने हंसते हुए कहा, यह तो काशी की जनता से मुझे पांच साल पहले ही दे दिया था। काशी की जनता का प्यार ही मेरे के लिए प्रमाण पत्र है। उन्होंने चुनाव में मिले मतों के लिए जनता का आभार व्यक्त किया और यहां की परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। काशी आगमन को लेकर पीएम मोदी ने कहा, जल्द ही तिथि निर्धारित हो जाएगी और वहां आकर लोगों को आभार व्यक्त करना मेरी प्राथमिकता है। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी का काशी का कार्यक्रम तय होने से पहले वहां तैयारियां पूरी कर ली जाएं। पीएम सड़क मार्ग से जनता के लिए आभार यात्रा निकालेंगे। इसके लिए उनके स्वागत के लिए सभी जुट जाएं।
लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले ही पीएमओ ने जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री के काशी आगमन की सूचना दी थी। 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काशी आना है, मगर इस तारीख में बदलाव हो सकता है। पीएमओ की ओर से मिले संकेत के बाद माना जा रहा है कि पीएम मोदी दोबारा शपथ लेने के बाद काशी आएंगे। उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उनके मंत्री मंडल के वरिष्ठ साथी भी होंगे।
विज्ञापन

पीएमओ से मिली प्राथमिक सूचना के आधार पर पीएम मोदी 28 मई को दोपहर बाद यहां आएंगे और लंका स्थित मालवीय प्रतिमा से गोदौलिया तक आभार यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा गंगा आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ देर शाम लौट जाएंगे। फिलहाल प्रशासन पीएम आगमन की तैयारियों में जुटने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें