फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी की हार सभी कांग्रेस जन की हार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय की हार अकेले की हार नहीं है। इसमें वाराणसी के सभी कांग्रेस जन की हार है। कहीं न कहीं हममें कोई कमी रही जिसके कारण काशी की जनता ने हमें नकारा। हम कांग्रेस जन काशी की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। पिछली बार की अपेक्षा हमारा वोट बैंक बढ़ा और हम तीसरे नंबर पर हैं। उक्त विचार महानगर कांग्रेस कमेटी की चंदुआ छित्तुपुर में आयोजित बैठक के दौरान वक्ताओं ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस जन एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना बंद कर संगठन को मजबूत करते हुए आगामी विधानसभा की तैयारी करें। हम कांग्रेस जन काशी की जनता व पीएम नरेंद्र मोदी जी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। बैठक को महानगर सचिव आशीष केशरी, मंगलेश सिंह, मनीष केशरी, शनि वर्मा, अनिल श्रीवास्तव, उमा शंकर जायसवाल, हर्षित सिंह, सोनू श्रीवास्तव, अजय यादव, दीपक वर्मा, डिंपल सिंह, मिंटू वर्मा, लालजी गुप्ता, बंटी वर्मा आदि मौजूद थे।
वहीं दूसरी तरफ व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव दिव्य कुमार गुप्ता ने कहा कि जो जनादेश मिला है हमें पूरी तरह से स्वीकार है। नतीजों से सीखने की जरूरत है। संगठन का कमजोर होना हार का सबसे बड़ा कारण है। कहीं ना कहीं हम जनता तक अपने मुद्दों को पहुंचाने में सफल नहीं हो पाए। अब नतीजों को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व को कुछ कड़े फैसले लेने चाहिए। जिले का नेतृत्व ऐसे लोगों को देना चाहिए जो कार्यकर्ताओं को एकजुट कर सकें। राहुल गांधी पर हमारा विश्वास आज भी है, उनके नेतृत्व में लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें