फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकरौल में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/रोहनिया। कैंट और रोहनिया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता और युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर इलाकाई थानों की पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। विवाहिता की आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई गई है। वहीं, युवक की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कैंट थाना अंतर्गत सिकरौल निवासी रोडवेज परिचालक अमरेश पांडेय से 2007 में जौनपुर की संगीता का विवाह हुआ था। परिजनों के अनुसार पति से कहासुनी के बाद संगीता बुधवार रात अपने कमरे में गई और फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार की सुबह परिजनों की सूचना पर कैंट पुलिस और संगीता का भाई उपेंद्र पहुंचे। परिजनों ने बताया कि संगीता एक बेटे और एक बेटी की मां थी। संगीता के ससुराल वालों ने उसके भाई को आश्वस्त किया कि दोनों बच्चों का वो ख्याल रहेंगे तो मामले को लेकर कैंट थाने पर तहरीर नहीं दी गई।
उधर, रोहनिया थाना अंतर्गत औढ़े में दिनेश यादव के मकान में कर्नाटक के गुलबर्गा का मो. यूूनुस खां (20) किराये पर कमरा लेकर एक वर्ष से रह रहा था। यूनुस अपने अन्य साथियों के साथ प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसके साथियों ने बताया कि गुरुवार की सुबह यूनुस ने कहा कि वो बाथरूम जा रहा है। कुछ देर बाद पता लगा कि वो नॉयलान की रस्सी के सहारे लटका हुआ है। साथियों ने सूचना मकान मालिक को दी तो उसने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने यूनुस के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें