वाराणसी। ग्रामीण क्षेत्रों में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को जगह-जगह नमन किया गया। इस दौरान पाकिस्तान का पुतला फूंककर आक्रोश जताया गया और आतंकवाद के जड़ को समाप्त करने की मांग की गई। साथ ही लोगों ने बदला लेने को कहा।
चौबेपुर बाजार में व्यापारियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर अजय अकेला, आकाश, बबलू, बलदाऊ यादव सहित दर्जनों लोग रहे। कैथी स्थित डा विजय इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड टेक्नोलॉजी में श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर ए के श्रीवास्तव रहे। उमरहां बाजार में मनीष यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला ।
कछवारोड बाजार व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रख शोक जताया और पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस मौके पर श्याम नारायण यादव, अनिल कुमार पटेल, संदीप मोदनवाल आदि रहे। राजातालाब के जमुनीपुर बाजार में पाकिस्तान का विरोध जताया गया। इस मौके पर प्रधान विनय कुमार सिंह, बीडीसी अजय सिंह, तिलक सिंह, आदि रहे। मनरेगा मजदूर यूनियन और पूर्वांचल किसान यूनियन ने श्रद्धांजलि सभा की। इस मौके पर योगीराज सिंह पटेल, दीनदयाल, महेंद्र राठौर, राज कुमार गुप्ता आदि रहे। मिर्जामुराद बाजार में पाकिस्तान पुतला दहन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. आजाद सिंह गौतम, प्रेमशंकर पाठक, प्रवीण सिंह गौतम आदि रहे। लोहता में शमीम नोमानी पूर्व जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही पाकिस्तान का पुतला जलाकर विरोध जताया गया। इस मौके पर मुबारक अली, खुर्शीद अहमद, नियाज अहमद, समसुदीन आदि रहे। दानगंज बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया। आर्यन पब्लिक विद्यालय सुल्तानीपुर में श्रद्धांजलि दी गई।
हरहुआ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव ईश्वर चन्द्र पटेल के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी गई। चांदमारी टीएफसी चौराहे पर हिंदू युवा वाहिनी ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। युवा वाहिनी के पिंडरा तहसील के अध्यक्ष काशी नाथ के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। बाबतपुर स्थित राज स्कूल आफ मैनेजमेंट के चेयरमैन के राजदेव सिंह के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। भाजपा के हरहुआ मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह अकेला के नेतृत्व में विरोध जताया गया। बड़ागांव थाना परिसर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि सीओ बड़ागांव प्रीति त्रिपाठी के निर्देशन में दी गई। चोलापुर क्षेत्र के उदयपुर ग्राम में कैंडल मार्च निकाला गया। रोहनिया रेवागिर तालाब अवलेशपुर से चितईपुर चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला गया। प्राथमिक विद्यालय नर उर के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी।